गालूडीह : केशरपुर पिकेट के जवानों ने सबर महिला से किया दुर्व्यवहार, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

गालूडीह में जवानों के खिलाफ प्रदर्शन.
गालूडीह थाना के प्रशिक्षु डीएसपी रोहित सिंह साव दलबल के साथ पहुंचे और धरना पर बैठे ग्रामीणों से मिले. पहले डीएसपी ने ग्रामीणों को आरोपी जवानों पर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया और धरना समाप्त करने की अपील की.
पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर पुलिस पिकेट में तैनात झारखंड पुलिस के तीन जवानों पर सबर बस्ती की आदिम जनजाति की महिलाओं के साथ मंगलवार शाम मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप है. इससे गुस्साए स्थानीय ग्रामीण बुधवार सुबह पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में केशरपुर पिकेट के पास धरना पर बैठ गये. तीनों आरोपी साधन पाल, पशुपति महतो और नारायण महतो पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया.

सूचना पाकर गालूडीह थाना के प्रशिक्षु डीएसपी रोहित सिंह साव दलबल के साथ पहुंचे और धरना पर बैठे ग्रामीणों से मिले. पहले डीएसपी ने ग्रामीणों को आरोपी जवानों पर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया और धरना समाप्त करने की अपील की. पर ग्रामीण कार्रवाई का लिखित भरोसा देने की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद डीएसपी ने लिखित आश्वासन दिया और पिकेट के तीनों आरोपी जवानों को लेकर गालूडीह थाना आ गये.
डीएसपी ने कहा कि तीनों जवानों को लाइन हाजिर किया जायेगा. इसकी अनुशंसा एसएसपी से कर दी गयी है. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त किया. गुड़ाझोर के ग्रामीणों ने केशरपुर पिकेट के तीनों जवानों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बुधवार को कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया.
दुकानदारों से रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व बाघुड़िया पंचायत की मुखिया पबिता सिंह, उप मुखिया विक्रम मुर्मू, पंसस सुशीला सबर, ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, जेबीकेएसएस नेता रामचंद्र मुर्मू, सबर बस्ती के प्रधान कान्हू सबर कर रहे थे. धरना पर बैठे ग्रामीणों की मांग थी कि वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर उचित कार्रवाई करें, तब धरना से हटेंगे.
बाद में प्रशिक्षु डीएसपी के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया. ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पुलिस के तीनों जवानों ने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की. उनका यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा केशरपुर के दुकानदारों से रंगदारी भी मांगी जाती है.
सबर महिला ने प्रशिक्षु डीएसपी के समक्ष कहा- घर में घुसकर जवान ने मारी लात
केशरपुर सबर बस्ती की लक्ष्मी सबर ने आरोप लगाया कि जिला पुलिस के जवान पशुपति महतो ने घर में घुसकर लात मारी. उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर आया. वह खाना बनाने के लिए चावल साफ कर रही थी. वह पीछे से आया और लात मारी. साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगा. वहीं, चितरंजन भगत ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे गुड़ाझोर चौक में पुलिस के तीन जवान पशुपति महतो, नारायण महतो और साधन पाल अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की.

साथ ही घर में घुसकर मारने की धमकी दी. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के जवान कई बार दुकानों से सामान लेते हैं और पैसा नहीं देते. चितरंजन भगत और लक्ष्मी सबर ने गालूडीह प्रशिक्षु डीएसपी रोहित कुमार साव को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी रोहित कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपों की विभागीय जांच के बाद कार्रवाई होगी. तीनों को लाइन हाजिर किया जायेगा.
ग्रामीणों ने केशरपुर पिकेट में तैनात झारखंड पुलिस के जवानों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिकेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया. तीनों जवानों को पिकेट से हटा दिया गया है. तीनों को लाइन हाजिर किया जायेगा. विभागीय जांच होगी. इसकी जानकारी एसएसपी को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है. दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी.
रोहित कुमार साव, प्रशिक्षु डीएसपी, गालूडीह थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




