East Singhbhum News : बरसोल के गांवों में मूंगफली की बंपर खेती से चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बरसोल के गांवों में मूंगफली की बंपर खेती से चेहरे खिले

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बरसोल के गांवों में मूंगफली की बंपर खेती से चेहरे खिले

विज्ञापन

बरसोल. बरसोल के गोधा, बहुलिया, पचांडो, चित्रश्वर, रंगुनिया आदि गांवों में इस बार बड़े पैमाने पर मूंगफली की खेती हुई है. इन दिनों किसान मूंगफली की कटाई में लगे हैं. किसान रोहित दास, संजय दास, आकुल बाग, नारायण पाइकिरा आदि ने बताया कि मूंगफली की खेती धान के मुकाबले में काफी आसान है. इस बार अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम के चलते मूंगफली की अच्छी उपज हुई है. गत वर्ष की तुलना में इस बार मूंगफली की बुआई ज्यादा हुई थी. विगत कुछ वर्षों में किसानों का रुझान मूंगफली की खेती के ओर बढ़ा है. किसानों ने बताया कि अन्य फसल में मुनाफा कम मिलता है. अब मूंगफली की बुआई ज्यादा कर रहे हैं. इसमें अच्छा मुनाफा मिल रहा है. किसानों ने मूंगफली की कटाई शुरू कर दी है. एक सप्ताह के बाद कटाई युद्धस्तर पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola