East Singhbhum News : बाइकर्स पर रखी जायेगी विशेष नजर : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बाइकर्स पर रखी जायेगी विशेष नजर : थाना प्रभारी

सभी कमेटी अपने अध्यक्ष व अन्य कमेटी मेंबरों की सूची थाना में जमा करायें

विज्ञापन

पोटका.

सरस्वती पूजा को लेकर पोटका थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुखिया पानो सरदार, मुखिया बाघराय सोरेन समेत शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. मौके पर थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ आमलोगों की भी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है. सभी कमेटी अपने अध्यक्ष व अन्य कमेटी मेंबरों की सूची थाना में जमा करायें. उन्होंने रोज हो रही सड़क दुर्घनाओं पर चिंता व्यक्त की. प्रशासन ने तेज बाइक राइडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बैठक में ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भगत, इम्तियाज अहमद, हराधन मुंडा, मंसूर आलम, गणेश भगत, मृगेंद्र भगत, रामदे हेम्ब्रम, मधुसूदन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola