East Singhbhum News : जिसने जैसा कर्म किया है, वैसा ही फल प्राप्त होगा : आरती किशोरी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : जिसने जैसा कर्म किया है, वैसा ही फल प्राप्त होगा : आरती किशोरी

चाकुलिया स्थित रासमंच परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक आरती किशोरी ने परीक्षित जन्म, कपिल मुनि अवतार, दक्ष प्रजापति यज्ञ की कथा सुनायी.

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया स्थित रासमंच परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक आरती किशोरी ने परीक्षित जन्म, कपिल मुनि अवतार, दक्ष प्रजापति यज्ञ की कथा सुनायी. उन्होंने कहा कि इस संसार में जैसा कर्म करते हैं, वैसा ही फल प्राप्त होता है. किसी के साथ बुरा किया, तो अपना भी बुरा होगा. भागवत कथा के अनुसार, परीक्षित का जन्म महाभारत युद्ध के बाद हुआ था. गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया था, जिसे बाद में अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ में परीक्षित को मारने के लिए भेजा था. भगवान श्रीकृष्ण ने परीक्षित को बचाने के लिए उसे नष्ट कर दिया.

कपिल मुनि भगवान विष्णु के अवतार है, जिनका जन्म कर्दम ऋषि और देवहूति के पुत्र के रूप में हुआ था. अपनी माता देवहुति की मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान विष्णु ने उनके गर्भ से जन्म लिया. मेरा तार प्रभु से जोड़े ऐसा कोई संत मिले, मेरा बिछड़ा यार से मिला दे ऐसा कोई संत मिले.. समेत अन्य भजन गाकर लोगों को झुमाया. मौके पर पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिली), विप्लव दास, रंजीत दास (छोटा), लक्ष्मी नारायण दास, चंद्रदेव महतो, गिरधारी महतो, पशुपति बेरा, देवदास पांडा, रंजीत दास, तारकनाथ दास (भोला), कृष्ण चंद्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश दास, भोलानाथ दास, मानवेंद्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रुंगटा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola