मऊभंडार : रथयात्रा में तैनात रहेंगे पर्याप्त सुरक्षा बल
13जी शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर व अन्य | Prabhat Khabar Network
मऊभंडार में रथयात्रा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
घाटशिला. मऊभंडार ओपी परिसर में रथ यात्रा महोत्सव को को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. समिति से रूट, समय सारिणी आदि की जानकारी ली. इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे, अनुशासन और जनसहयोग से पर्व मनायें. उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा और ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बैठक में श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि 16 जुलाई को गुंडिचा रथयात्रा मऊभंडार शिव मंदिर से घाटशिला क्रॉसिंग तक जायेगी और पुनः शिव मंदिर लौटेगी. वहीं 24 जुलाई को बाहुड़ा रथयात्रा शिव मंदिर से टुमांगडूंगरी स्थित मां तारिणी मंदिर तक जायेगी तथा वापस शिव मंदिर पहुंचेगी. बैठक में एसआई मनोज मरांडी, मुकुंद आइंद, एएसआई भगवान सिंह, मुखिया कल्पना सोरेन, उप मुखिया रुपेश दूबे, नवल सिंह, एके बेहूरा, श्रीनिवास स्वामी, मेघनाथ सिंह, मदन दलाई, कालीराम शर्मा, सुरेश सिंह चौहान, मो रियाज आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए