East Singhbhum News : सीमा पार से अवैध गतिविधियों पर नजर रखें पदाधिकारी : डीआइजी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सीमा पार से अवैध गतिविधियों पर नजर रखें पदाधिकारी : डीआइजी

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है. कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने गुुरवार को घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्रा के साथ घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा चेकनाका का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की जांच प्रक्रिया की समीक्षा की. जानकारी हो कि झारखंड, बंगाल और ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 चेकनाका बनाये गये हैं. इन चेकनाका पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात किये गये हैं, ताकि शांति व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, ताकि सीमा पार से किसी अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवागमन पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

सभी वाहनों की सख्ती से जांच जारी

एसडीओ सुनील चंद्र ने बताया कि चेंगजोड़ा चेकनाका पर बंगाल से झारखंड की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों की पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है. वाहनों के नाम और नंबर को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है, ताकि उप चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे. इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

सभी मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता :

किस्पोट्टा

घाटशिला.

कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने गुरुवार को मऊभंडार स्थित निदेशक बंगला में डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ उपचुनाव को लेकर बैठक की. जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और उनके निपटान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक लगभग तीन घंटे तक चली. डीआइजी ने बताया कि लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. जहां अनुसंधान प्रक्रिया में त्रुटियां मिलीं, उन्हें चिह्नित कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है. बैठक में हेडक्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी मोहम्मद तौकीर आलम, पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, घाटशिला थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola