चाकुलिया में अनियंत्रित बाइक बांस बागान में घुसी, तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो: दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सोनू नायक | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया के भातकुंडा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवक घायल हो गए। हेलमेट न पहनने के कारण एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे झाड़ग्राम रेफर किया गया।

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया स्थित भातकुंडा में गुरुवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. बाइक चालक सोनू नायक (22) के सिर पर गंभीर चोट आयी है. बाइक पर पीछे बैठे काली नायक व किरण नायक के चेहरे और शरीर पर आंशिक चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर तीनों घायलों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ साहिबा सोरेन ने प्राथमिक इलाज के बाद सोनू नायक को झाड़ग्राम रेफर किया. किरण नायक और काली नायक को इलाज के उपरांत घर वापस भेज दिया गया. घायल किरण नायक ने बताया कि सोनू नशे में था और काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. घुमावदार मोड़ पर अत्यधिक तेज वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बांस के बागान में घुस गयी. बाइक पर सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. डॉ साहिबा सोरेन ने बताया कि सोनू ने यदि हेलमेट पाना होता तो उसे चोट नहीं पहुंचती. सोनू का सिर पर खोपड़ी ही क्षतिग्रस्त हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola