ठेकेदार ने पुलिया अधूरी छोड़ी, लोग परेशान
16जी 10- अधूरी पुलिया | Prabhat Khabar Network
डुमरिया में ठेकेदार द्वारा पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात में ओडिशा सीमा से संपर्क कटने का खतरा बना हुआ है।
डुमरिया: भागाबांदी से दामूकोचा-भीतरआमदा होते हुए ओडिशा सीमा तक जाने वाली मुख्य सड़क और उस पर बन रही पुलिया का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. पहाड़ी नाले पर बन रही इस पुलिया का काम संवेदक द्वारा कई महीनों से बंद है. बरसात में इस पहाड़ी नाले में काफी तेज उफान आता है. बाढ़ आने की स्थिति में दामुकोचा, किरीमचा और भीतरआमदा सहित कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जायेगा. पुलिया के साथ-साथ सड़क निर्माण अधूरा रहने से ओडिशा आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मार्ग इतना जर्जर हो गया है कि इस पर दोपहिया वाहन चलाना भी बेहद जोखिम भरा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए