East Singhbhum News : उज्ज्वला योजना का अजब-गजब हाल, गैस का कनेक्शन नहीं, पर लाभुक के खाते में आ रही सब्सिडी की राशि

महिला ने गैस कनेक्शन देने की मांग की
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की जोड़सा पंचायत के खड़ियाडीह गांव निवासी दिवाकर महतो की पत्नी आलोबती महतो ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कुछ वर्ष पहले आवेदन किया था. विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें न तो सिलेंडर मिला और न ही गैस चूल्हा. पर आलोबती महतो के खाते में गैस की सब्सिडी राशि आ रही है. 12 फरवरी 2025 को 331 रुपये सब्सिडी की राशि क्रेडिट की गयी है. महिला गैस सिलेंडर व चूल्हा के लिए लंबे समय से धालभूम गैस एजेंसी का चक्कर काट रही है. चूल्हा व गैस सिलेंडर नहीं मिलने से महिला परेशान है. महिला ने बताया कि उनको कई बार केवाइसी के लिए धालभूम गैस एजेंसी से कॉल किया गया, जबकि मुझे आज तक उज्जवला योजना का कनेक्शन नहीं मिला है. एजेंसी के घाटशिला कार्यालय जाने पर वहां के कर्मचारी कुछ जवाब नहीं देते हैं. लाभुक महिला आलोबती महतो का कहना है कि कनेक्शन नहीं मिला है, पर सब्सिडी की राशि आ रही है. विभाग की यह कैसी लापरवाही है. मैं आज भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका रही हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




