East Singhbhum News : दारीसाई में नवकुंज 12 मार्च से शुरू, झारखंड, बंगाल व ओडिशा के 58 कीर्तन दल नौ दिनों तक लगातार हरिनाम संकीर्तन करेंगे

चैतन्य महाप्रभु की जीवनी को लेकर मूर्तियों की प्रदर्शनी लगेगी, 12 समितियां गठित, सभी सौंपी गयी जिम्मेवारी
गालूडीह. दारीसाई राधा रानी मिलन कुंज में चौथा नवकुंज 12 मार्च से शुरू होगा. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों का महाजुटान होगा. मंदिर में नौ दिनों तक लगातार हरिनाम संकीर्तन होगा. बुधवार को विनय दास बाबाजी की देखरेख में चतुर्थ नवकुंज को लेकर सृष्टिधर महतो और बासंती प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई. बैठक में गालूडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए. चतुर्थ नवकुंज के लिए कुल 12 समितियां बनायी गयी हैं, जो नौ दिनों तक सक्रिय रहेंगी.
गठित समितियों में केंद्रीय संचालन समिति, स्वागत समिति, संकीर्तन संचालन समिति, कुंज संचालन समिति, रोड यातायात समिति, भंडार संचालन समिति, पेयजल समिति, दुकान संचालन समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति, खाद्य परिवेषण समिति, विद्युत सज्जा समिति और प्रचार प्रसार समिति को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है. बासंती प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार नवकुंज में तीनों राज्यों से 58 संकीर्तन दल के सदस्य शामिल होंगे. गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह दारीसाई नवकुंज मंदिर के संस्थापक विनय दास बाबाजी के 109 साल पूरे होने पर इस बार 12 मार्च से चौथा नवकुंज शुरू करने का निर्णय लिया गया है. नवकुंज को लेकर कल से प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही सांसद, विधायक और सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया जायेगा. बताया गया कि 1969 में दारीसाई में हुआ पहला नवकुंज हुआ था. दूसरा 2012 में, तीसरा 2020 में और अब चौथा नवकुंज 12 मार्च 2025 में होगा.मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार
दारीसाई में आयोजित होने वाली चतुर्थ नवकुंज की तैयारियां जोरों पर हैं. बड़ाकुर्शी गांव निवासी मूर्तिकार सुधीर महतो ने मूर्तियों को अंतिम रूप देने में दिन रात जुटे हुए हैं. मंदिर समिति ने बताया कि चतुर्थ नवकुंज में चैतन्य महाप्रभु की जीवनी को लेकर मूर्तियों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. साथ ही आठ कुंज के लिए पंचतत्व मूर्ति और श्रीकृष्ण के दस अवतारों का मूर्ति निर्माण किया जा रहा है. तैयारी बैठक में पुजारी सुखदेव दास, बबलू महतो, निर्मल चंद्र सिंह, सनातन शीट, प्रभाकर दास, डोमन दास, कृतवास महतो, खिरोद सिंह, गौर चंद्र सिंह, सहदेव महतो, उमा गोप, तपन चंद, सोमनाथ महतो, हरिपद सिंह, बासंती प्रसाद सिंह, सृष्टिधर महतो, बबलू महतो, पिंटू महतो, चंद्र मोहन दास, प्यारी मोहन गिरी, अतुल चंद्र महतो, बापन दास, निधु दास, हलधर दास, बुधेश्वर महतो, श्यामापद महतो जयराम महतो, उमाकांत महतो, निर्मल चंद्र सिंह, विभूति महाकुड़, पेलाराम महतो, सनातन शीट, अशोक नायक, दीनबंधु महतो, पूर्ण कर्मकार, निमाई साहू, सहदेव महतो, अतुल महतो, श्यामा पद दास, उमा गोप, सुनील पात्र, अनुकूल गोप, अजय सिंह, लखी पद दास आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




