East Singhbhum News : डुमरिया : बनकाटी के नये ग्राम प्रधान बने नारायण महतो

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Oct 2025 11:34 PM

विज्ञापन

बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान भागीरथ महतो के निधन के उपरांत उनके बड़े पुत्र नारायण महतो को ग्राम प्रधान मनोनित किया गया

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया के बनकाटी गांव के प्रधान अखाड़ा में सुरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान भागीरथ महतो के निधन के उपरांत उनके बड़े पुत्र नारायण महतो को ग्राम प्रधान मनोनित किया गया. 25 सितंबर 2025 को बनकाटी के ग्राम प्रधान भागीरथ महतो का निधन इलाज के क्रम में हो गया था. ग्राम प्रधान के मृत्यु के बाद उनके क्रियाक्रम के बाद ग्रामीणों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से नारायण महतो को नया ग्राम प्रधान मनोनीत किया. बैठक में स्व भागीरथ महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. नये ग्राम प्रधान नारायण महतो को शपथ दिलायी गयी व उनकों अंग वस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया. नारायण महतो ने मौके पर कहा कि सभी ग्रामीणों का कार्य अपने परिवार का सदस्य मानकर करूंगा व हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहूंगा. बैठक में तपन कुमार महतो, पुयतू महतो, परमेश्वर महतो, गणेश महतो, माधव महतो, राजेश महतो, कुनूराम सागर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola