East Singhbhum News : घाटशिला कॉलेज भवन खतरनाक मूलवासी मंच ने सुधार की मांग की
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 11 Sep 2025 12:09 AM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
जर्जर भवन, शौचालय, कैंटीन और साफ-सफाई की उठायी मांग
घाटशिला. झारखंड छात्र आदिवासी मूलवासी मंच के प्रतिनिधियों ने बुधवार को घाटशिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर समस्याओं को चिह्नित किया. इसके बाद मंच के अध्यक्ष दुलाल हेंब्रम के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज की स्थिति को सुधारने की मांग की गयी. संगठन ने ज्ञापन में कहा कि महाविद्यालय का पुराना जर्जर भवन दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. उक्त भवन की स्थिति भयावह है, जिसे तोड़कर नया भवन बनाया जाए. साथ ही कैंपस में कैंटीन, स्वच्छ शौचालय, ऑडिटोरियम हॉल, कक्षाओं की नियमित सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी. मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष ईश्वर माहली, संरक्षक रघुनाथ माझी, शालिंद्र मुर्मू, प्रतिमा मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, हीरामणि मुर्मू, अंजलि किस्कू कौशिक दास, रोहित भगत समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










