East Singhbhum news : विधायक संजीव सरदार बने संरक्षक व दिशुम नाया सुशांत संयोजक

Updated at : 09 Feb 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : विधायक संजीव सरदार बने संरक्षक व दिशुम नाया सुशांत संयोजक

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

कोवाली : भूमिज समाज का हरिणा में दिशुवा हादी बोंगा एक अप्रैल को,आयोजन को लेकर संचालन समिति का हुआ गठन

विज्ञापन

कोवाली.आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की बैठक शनिवार को मागाड़बुरु दिशुम जायराथान हरिणा में दिशुम नाया सुशांत सरदार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. इस दौरान एक अप्रैल को आयोजित की जानेवाली दिशुवा हादी बोंगा-2025 (सार्वजनीन सरहुल पूजा) को धूमधाम से आयोजित करने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान दिशुवा हादी बोंगा-2025 (सार्वजनीन सरहुल पूजा) संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक विधायक संजीव सरदार व संयोजक दिशुम नाया सुशांत सरदार को बनाया गया. विधायक ने कहा कि दिशुवा हादी बोंगा-2025 (सार्वजनीन सरहुल पूजा) ने एक बड़ा रूप लिया है, जहां अब देश के विभिन्न राज्य से भूमिज समाज के लोग पहुंच रहे हैं. इस आयोजन को मिलजुलकर सफल बनाना है. समाज कार्यक्रम को सफल बनाने को युवाओं का मार्गदर्शन करे. बैठक में बिहारी लाल सरदार, सुधीर सरदार, योगेश सरदार, रतन सरदार आदि उपस्थित थे.

आयोजन समिति के सदस्यों में ये हैं शामिल

संरक्षक विधायक संजीव सरदार, संयोजक सुशांत सरदार, वरीय सदस्य श्रीपति सरदार, रघुनाथ सरदार, कालीदास सरदार, फूलचांद सरदार, सदस्य मधु सरदार, दीपक सरदार, मनोरंजन सरदार, अवित्र सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, बुद्धेश्वर सरदार, संजय सरदार, सुदर्शन सरदार, रवींद्र सरदार, सतीश सरदार, मनोहर सरदार, चित्तरंजन सरदार, बिरेन सरदार, चंका सरदार, मनोज सरदार, भरत सरदार, असीत सरदार, विश्वजीत सरदार, भुवनेश्वर सरदार, ईश्वरलाल सरदार, फकीर सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, छोटेलाल सरदार, निवारण सरदार, संजीत सरदार, पिंटू सरदार, राजु सरदार, सोमनाथ सरदार, कार्तिक सरदार को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola