East Singhbhum : त्रि-स्तरीय खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत : उज्ज्वल

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
भाभा ऑडिटोरियम में 62वां मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
जादूगोड़ा.यूसिल के नरवा पहाड़ स्थित भाभा ऑडिटोरियम में चाईबासा रीजन का 62वां मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया. इस मौके पर डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (चाईबासा) के उज्जवल थाह ने सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए. कहा कि मेटल माइंस में त्रिस्तरीय खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. इससे शून्य दुर्घटनाओं का लक्ष्य पूरा होगा. वहीं एक सेफ्टी फेल होने पर अन्य बचाव के तरीके काम आ सकेंगे.
उन्होंने नारी शक्ति के विकास व उसकी प्रगति की वकालत की. महिला माइंस रेस्क्यू टीम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल करने पर उन्होंने गर्व महसूस किया. इस दौरान उन्होंने माइंस के अंदर सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल, महिलाओं को रोजगार, विस्फोटक सामग्री के संभालने के तरीके, संवेदक के अधीन कार्य कर रहे ठेका कर्मियों के बीच एसओपी की उपयोगिता पर अपने विचार रखे. इस मौके पर एसएस प्रसाद (चाईबासा रीजन) ने कहा कि सेफ्टी सिस्टम पुख्ता होने से ही माइंस में बेहतर माहौल में कार्य संभव होगा. यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ संतोष सतपति ने माइंस सुरक्षा को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया. कार्यकम के अंत में तुरामडीह यूरेनियम ग्रुप माइंस के महाप्रबंधक चंचल मन्ना, डिप्टी जनरल माइंस सेफ्टी (चाईबासा) आरआर मिश्रा, वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोरंजन महाली ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




