East Singhbhum News : बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह सात को, 19 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में

Updated at : 06 Mar 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह सात को, 19 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में

नेताजी शिशु उद्यान में होगा कार्यक्रम, 20 हजार से अधिक लोग जुटेंगे, अब पिता के लिए बोझ नहीं बेटियां : डॉ गोस्वामी

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान के सैरात मैदान में आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत सात मार्च को संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा. 19 अलग-अलग विवाह मंडप में 19 जोड़ियों का विवाह संपन्न होगा. बेटियों को यथासंभव सामग्री देकर विदाई दी जायेगी. इस प्रकार का आयोजन गरीब कन्याओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. अब कोई भी बेटियां पिता के लिए बोझ नहीं है, बल्कि स्वाभिमान है. आयोजन कमेटी के सदस्य तैयारी को लेकर जुटे हैं. लगभग 20 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है, जो इस सामूहिक विवाह का साक्षी बनेंगे. श्मशान चौक स्थित आश्रम से बाराती गाजे-बाजे के साथ बारात निकालेंगे. प्रीतिभोज की व्यवस्था भी की गयी. मनोरंजन के लिए पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. डॉ गोस्वामी ने कहा कि बेटियां लक्ष्मी की रूप होती हैं. बेटियों को अवश्य पढ़ायें. बेटियां शिक्षित होंगी, तो संपूर्ण समाज शिक्षित होगा. उन्होंने इस महायज्ञ में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों को भाग लेने की अपील की है.

किसके संग किसकी शादी होगी

1. सुनीता सिंह संग दीपक मुंडा2. सरस्वती नायक संग सैकत नायक3. पुतुल कारक संग तापस बाडुक

4. जसोदा खामराई संग जीवन कृष्णा दंडपाट

5. सोनामनी सिंह संग अजीत सिंह6. शेफाली मुंडा संग फूलचंद मानकी7. सुमती दास संग नीतीश सिंह8. लक्ष्मी नायक संग रघुनाथ नायक9. हरिप्रिया नायक संग अशोक नायक10. मायना कालिंदी संग संदीप मल्लिक11. मोनी चौधरी संग भीम बेरा12. मौसमी पातर संग हुरदानंद साव13. रेवती सबर संग दीपंकर नायक14. रानी मुंडा संग मोहन मुंडा15. झूम नायक संग प्रभात नायक16. चांदनी मुखी संग कृष्णा मुखी17. पूर्णिमा महतो संग मनोरंजन महता18. झूमा मुंडा संग रघु सिंह19. श्रीमती दास संग मधुसूदन बेरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola