हजारीबाग से 2 नवंबर को शुरू होगा कुड़मी आंदोलन, रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली 11 जनवरी को
शैलेंद्र महतो.
Kurmi Andolan: शैलेंद्र महतो ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली होगी. रैली का नाम ‘कुड़मी अधिकार रैली’ होगा. जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में कोल्हान के कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि अगर इन रैलियों के बाद भी केंद्र सरकार ने हमारे अधिकारों के प्रति समुचित ध्यान नहीं दिया, तो समाज आर्थिक नाकेबंदी करने पर भी विचार कर सकता है.
Table of Contents
Kurmi Andolan: कुड़मी समाज अपने हक और अधिकार के लिए गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में कोल्हानस्तरीय बैठक की, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति का गठन किया गया. बैठक के बाद समिति के संयोजक हरमोहन महतो, शीतल ओहदार व कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि 2 नवंबर को हजारीबाग से कुड़मी आंदोलन की शुरुआत होगी. 16 नवंबर को बोकारो के चंदनकियारी, 23 नवंबर को जमशेदपुर, 2 दिसंबर को धनबाद और 14 दिसंबर को बोकारो के नावाडीह में रैली होगी.
आपके शहर में
- कुड़मी समाज की बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में हुई कोल्हान स्तरीय बैठक में बनी रणनीति
- 16 नवंबर को चंदनकियारी, 2 दिसंबर को धनबाद और 14 दिसंबर को नावाडीह में रैली
- जमशेदपुर में 23 नवंबर को कुड़मी अधिकार रैली में शामिल होंगे 3 राज्यों के लोग
कुड़मी अधिकार रैली 11 जनवरी 2026 को रांची
उन्होंने कहा कि 11 जनवरी 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली होगी. रैली का नाम ‘कुड़मी अधिकार रैली’ होगा. जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में कोल्हान के कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि अगर इन रैलियों के बाद भी केंद्र सरकार ने हमारे अधिकारों के प्रति समुचित ध्यान नहीं दिया, तो समाज आर्थिक नाकेबंदी करने पर भी विचार कर सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Kurmi Andolan: पिंकी बनीं कुड़मी सेना महिला की प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बोड़ाम निवासी पिंकी महतो को संगठन का महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया. साथ ही, गम्हरिया निवासी प्रेम महतो को कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष मनोनीत किया. शैलेंद्र ने दोनों पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा.
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर में आदिवासियों ने निकाली जनाक्रोश महारैली, 40 हजार से ज्यादा लोग जुटे
झारखंड में बर्बर हत्याकांड, एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर से लोहरदगा के पेशरार में सनसनी
रांची में जेसोवा दिवाली मेला का आगाज, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए