ePaper

जमशेदपुर पश्चिम के रानीकुदर में सर्वाधिक 80 फीसदी वोटिंग, ग्रेजुएट कॉलेज में सबसे कम, देखें आंकड़े

Updated at : 16 Nov 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election

Jharkhand Assembly Election

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के रानीकुदर में सर्वाधिक 80 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, ग्रेजुएट कॉलेज में सबसे कम. देखें कहां कितनी वोटिंग हुई.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में 56.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि, मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में 2.66 फीसदी अधिक रहा. साल 2019 में यहां 53.87 फीसदी मतदान हुआ था. जमशेदपुर पश्चिमी में 386988 मतदाता हैं.

यहां हुआ सबसे कम मतदान

जमशेदपुर पश्चिमी के मतदान में सबसे कम 22.88 फीसदी मतदान बूथ संख्या 168 (ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज) पर रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बूथ नंबर 169 में भी कमोबेश यही स्थिति रही. यहां मतदान 32.22 प्रतिशत रहा. बताया जाता है कि जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज पहले साकची थाना के सामने था. जहां क्वार्टर एरिया के लोग वोटिंग करने आते थे. अब वहां से क्वार्टर शिफ्ट होने और कॉलेज के शिफ्ट होने के कारण इसका असर मतदाताओं पर पड़ता हुआ दिखा.

एक-एक बूथ पर पड़े वोट का आंकड़ा यहां देखें

सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ

बूथ नंबरकेंद्र का नामकुल मतदातामत पड़ेमत प्रतिशत
168ग्रेजुएट कॉलेज69515922.88
169ग्रेजुएट कॉलेज62720232.22
127कदमा आंध्रा एसोसिएशन67422333.09
126कदमा आंध्रा एसोसिएशन82029235.61
171साकची टैगोर एकेडमी82030637.32
154बिष्टुपुर जुस्को स्कूल104639138.53
173साकची विवेकानंद स्कूल107741538.73
170साकची टैगोर एकेडमी102539738.73
175साकची हाई स्कूल77130038.91
93कदमा केरला पब्लिक स्कूल78931139.42
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

न्यू रानीकूदर रिव व्यू इंग्लिश स्कूल के बूथ पर 80.13 फीसदी वोटिंग

जमशेदपुर पश्चिम में सर्वाधिक मतदान 80.13 प्रतिशत रिकार्ड किया गया. यह मतदान बूथ नंबर 122 कदमा के न्यू रानीकूदर रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल में था. इसके अलावा बूथ नंबर 265 में 78.13 प्रतिशत (डिमना रोड आरवीएस इंग्लिश स्कूल), बूथ नंबर 53 में 72.83 प्रतिशत (सोनारी आरएमएस) में था.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सबसे अधिक मतदान वाले 9 बूथ

बूथ नंबरकेंद्र का नामकुल मतदातामत पड़ेमत प्रतिशत
94सोनारी परदेशी पाड़ा109978270.90
43सोनारी न्यू परदेशी पाड़ा109878271.16
124रानीकुदर रिवर व्यू स्कूल111079971.98
36कदमा गुरजात संघ90365071.98
121न्यू रानीकूदर रिवर व्यू111480271.99
37सोनारी ओल्ड सीपी समिति131094872.37
144बिष्टुपुर जमशेदपुर हाई स्कूल115483672.44
265सोनारी आरएमएस स्कूल78457172.83
122रानीकुदर रिवर व्यू स्कूल80064180.13
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

वोटर टर्न आउट (संभावित)

क्षेत्रकुल मतदातामतदान हुआमत प्रतिशत
सोनारी658653816058.83
कदमा775344477857.75
बिष्टुपुर346961925955.51
साकची13274583943.99
मानगो833374774557.29
उलीडीह374102219259.32
आजादनगर758724191055.24
कुल38698821988356.82
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

Also Read

Jharkhand Election 2024: जुगसलाई विधानसभा में 176 बूथों पर 80 से 90 फीसदी से अधिक मतदान, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola