Jharkhand Election 2024: जुगसलाई विधानसभा में 176 बूथों पर 80 से 90 फीसदी से अधिक मतदान, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 381 बूथ थे. इनमें कुल 167 बूथों पर 80 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. यहीं नहीं नौ बूथ ऐसे थे जहां 90 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई.
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई जगहों पर बंपर मतदान हुआ है. लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया है. बंपर मतदान से निर्वाचन आयोग भी काफी खुश है.
176 बूथों पर 80 से 90 फीसदी वोटिंग
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 381 बूथ थे. इनमें कुल 167 बूथों पर 80 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. यहीं नहीं नौ बूथ ऐसे रहे जहां 90 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई. यह सभी बूथ ग्रामीण क्षेत्र के थे. इन बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोट डाले. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
जुगसलाई विधानसभा में 9 बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान
- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 381 बूथ बने थे
- कुल 167 ऐसे बूथ थे जहां 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े
- ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया.
- जुगसलाई विधानसभा में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं.
- शहरी क्षेत्र में 12 बूथ पर 50 फीसदी से कम हुई वोटिंग
आंकड़ों में जुगसलाई विधानसभा की स्थिति
- कुल मतदाता – 3,53,447
- पुरुष- 1,75,975
- महिला- 1,77,468
- ट्रांसजेंडर- 4
- वोट पड़े – 2,49,608
- पुरुषों ने डाले वोट- 1,25,122
- महिलाओं ने डाले वोट- 1,24,486
- पुरुषों का वोट प्रतिशत- 71.10 %
- महिलाओं का वोट प्रतिशत- 70.15 %
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं. विधायक सह I.N.D.I.A के उम्मीदवार मंगल कालिंदी, एनडीए उम्मीदवार रामचंद्र सहिस और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार विनोद स्वांसी के बीच मुख्य मुकाबला है. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार विमल बैठा और विप्लव भुइयां भी क्षेत्र में काफी सक्रिय दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










