ePaper

Jharkhand Election 2024: रघुवर दास की बहू के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

Updated at : 22 Oct 2024 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand chunav 2024 shiv shankar singh bjp jamshedpur east

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते शिवशंकर सिंह. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Election 2024: भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू का भी विरोध भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है. भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है. सभी दलों के नेता सक्रिय हो गये हैं. प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी नजर आ रही है. कोई पार्टी बदल रहा है तो कोई निर्दलीय अपनी दावेदारी पेश कर रहा है. भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू का भी विरोध भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है. भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है.

भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लडाई लड़ रहा हूं : शिवशंकर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी होने के बाद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है. पार्टी पर समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगा रहे हैं. भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह ने भी सोमवार को चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

एक परिवार ने भाजपा नेतृत्व को दिग्भ्रमित किया : शिवशंकर

शिवशंकर सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में एक परिवार द्वारा पार्टी नेतृत्व को दिग्भ्रमित किया गया, इससे सभी कार्यकर्ताओं में पीड़ा है. वे कार्यकर्ताओं के मान एवं सम्मान की लड़ाई लड़ रहें हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके चेहरे से नफरत थी, किसी और को टिकट ही देना था तो पार्टी के भीतर ही दिनेश कुमार थे, मिथिलेश यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, कल्याणी शरण समेत कई नेता थे, लेकिन सबको दरकिनार कर दिया गया और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू को टिकट दिया गया, यह दुर्भाग्य की बात है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्णय जनता-जनार्दन के भारी दबाव में लिया है. यह लड़ाई सामूहिक होगी, जिसमें वे चेहरा मात्र रहेंगे और लडाई जमशेदपुर पूर्वी की जनता एकत्रित होकर लड़ेगी. यह लड़ाई परिवारवाद के विरोध में सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे.

पीएम मोदी के परिवारवाद विरोधी सिद्धांतों का कर रहा अनुसरण

शिवशंकर सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद विरोधी सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्णिमा दास के चुनाव लड़ने का कड़ा विरोध कर रहे हैं और पूछ रहें हैं कि पूर्णिमा दास का चुनाव लड़ने के लिए क्या मेरिट है? उनका मेरिट सिर्फ ये है कि वह राज्यपाल रघुवर दास की बहू हैं. क्या उन्हें पता भी है कि भुइयांडीह, बारीडीह बस्ती से लेकर अन्य क्षेत्र में कौन सी सड़क कहां जाती है? कौन सी बस्ती कहां है? हमलोगों की जरूरत क्या है?

उन्होंने कहा कि वे वर्षों से नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं और उनकी कोई महत्वकांक्षा भी नहीं है. पार्टी किसी भी सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देती तो हर बार की तरह उसका समर्थन करते.

Also Read

Jharkhand Chunav 2024: पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमा पर जांच के लिए बने 10 चेकनाका

कोल्हान में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों और 3 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, हर सीट पर एनडीए-महागठबंधन में सीधा मुकाबला

Jharkhand Election 2024: जदयू ने 2 पूर्व मंत्रियों को उतारा मैदान में, बीजेपी से मांगी कुछ और सीटें

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा इस्तीफा बम, मेनका सरदार ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola