ePaper

Jharkhand Chunav 2024: पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमा पर जांच के लिए बने 10 चेकनाका

Updated at : 22 Oct 2024 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand chunav 2024 east singhbhum police meeting

पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी.

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा पर 10 चेकनाका बनाए गए हैं. हर जगह वाहनों की सघन जांच हो रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: घाटशिला प्रखंड सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. एसएसपी ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमा पर 10 चेकनाका बनाये गये हैं. इन पर विशेष निगरानी रखनी है.

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षापूर्ण चुनाव कराना है. मादक पदार्थ के खिलाफ छापामारी अभियान चलाना है, चाहे अवैध शराब हो या ड्रग्स. पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में समन्वय बनाकर छापामारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में झारखंड और पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी. इसमें दोनों जगहों को पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ अजीत कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भकत समेत घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, बरसोल, मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, गालूडीह, श्यामसुंदरपुर, जादूगोड़ा के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

केशरपुर चेकपोस्ट पहुंचे एसएसपी, वाहनों की सघन जांच का आदेश

एसएसपी कौशल किशोर ने सोमवार को झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर केशरपुर में बने चेकनाका का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वच्छ, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराना है. यहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की. बिना जांच एक भी वाहन को नहीं छोड़ने का निर्देश दिया. एसएसपी ने बंगाल से आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी की.

चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को बंगाल से आने-जाने वाले वाहनों की अच्छी से जांच करने के सख्त निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी वाहनों व मालवाहक वाहन की गहनता से जांच करें. अगर आपत्तिजनक सामग्री व राशि पायी जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को सूचना दें. मौके पर गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read

Jamshedpur News : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पर 32 लाख का कर्ज

कोल्हान में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों और 3 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, हर सीट पर एनडीए-महागठबंधन में सीधा मुकाबला

Jharkhand Election 2024: BJP में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के बागी तेवर, झामुमो से किया संपर्क

Jharkhand Assembly Election: आजसू ने जारी की आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे सुदेश कुमार महतो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola