East Singhbhum News : पंडाल में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी : डॉ गोस्वामी
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

बहरागोड़ा में दो को 10वां सामूहिक विवाह समारोह, डॉ गोस्वामी ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के शाखा मैदान में दो मार्च को 10वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को तैयारियां का जायजा लिया. वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश दिया. इस वर्ष 19 गरीब व जरूरतमंदों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया जायेगा. इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं. पंडाल में लगभग पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है,
15 हजार अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था
जबकि 15 हजार अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी है. विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री व मिठाइयां प्रदान की जाएगी. साथ ही दूल्हा-दुल्हन को घरेलू हिंसा से दूर रहने, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जायेगा. डॉ गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र होंगे. कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मिंटू नायक, महादेव बैठा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










