East Singhbhum News : तुईबासा को हराकर लोकल हंटर बना चैंपियन
रांगामाटिया में फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
कालिकापुर. पोटका की सोहदा पंचायत अंतर्गत रिमड़ा टोला रांगामाटिया में आरवीएससी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. जहां फाइनल में लोकल हंटर ने तुईबासा एफसी को हराकर विजेता बना. प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोरसोरा एफसी रही. इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए, जिन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिता छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनती हैं. खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है. कार्यक्रम में मुखिया विदेन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, देवेंद्र नाथ सोरेन उपस्थित थे.
सीडी एफसी को हराकर दृष्टि एफसी बना विजेता
गालूडीह. घाटशिला की जोड़सा पंचायत स्थित धोडांगा गांव में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम शामिल हुए. कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया. शाम को धोडांगा मैदान में फाइनल मैच खेला गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया. दृष्टी एफसी और सीडी एफसी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें दृष्टी एफसी विजेता बनी. अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार नगद व खस्सी और उपविजेता टीम को 15 हजार नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन महतो, मंटू महतो, मंगल सिंह, बादल किस्कू, उपेन सिंह, दुर्गाचरण हांसदा आदि उपस्थित थे.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए