गालूडीह और दारीसाई में गाजे-बाजे और कीर्तन मंडली के साथ निकाली गयी रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका

Author Mdparwez|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

16जी 17- दारीसाई नवकुंज से निकली रथ यात्रा में भीड़. 16जी 18- गालूडीह में निकली रथ यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गालूडीह और दारीसाई में गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जयकारों से गूंजा पूरा इलाका, भक्तों ने उत्साह के साथ रथ को खींचा।

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर और दारीसाई नवकुंज धाम मंदिर से गुरुवार की शाम गाजे-बाजे और कीर्तन मंडलियों के साथ महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. इस दौरान जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. गालूडीह के पुजारी विश्वमोहन चटर्जी ने विशेष पूजा की. रथ यात्रा गालूडीह के प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर से निकल कर बंगालीपाड़ा, गालूडीह बाजार, रेलवे स्टेशन, हाटचाली, अंडरपास होते हुए वापस बूढ़ा बाबा मंदिर मौसीबाड़ी पहुंची. वहीं दारीसाई नवकुंज मंदिर से पुजारी संजय मुखर्जी और सुखदेव दास ने विधि-विधान संग पूजा कर धूमधाम से रथ यात्रा निकाली. रथ खड़िया कॉलोनी, हाइवे और पुतड़ू गांव होते हुए वापस मौसी बाड़ी दारीसाई पहुंच कर समाप्त हुई. भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी को महिला-पुरुष खींचते चल रहे थे. इस दौरान श्रद्धालु जय जगन्नाथ के नारे लगाते रहे थे. रथ पर महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान थे. लोगों ने रथ पर प्रसाद चढ़ाया. पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद भी बांटे गये. मौके पर सुखदेव दास, संजय मुखर्जी, श्यामा पद दास, निर्मल सिंह, गौरचंद्र सिंह, बबलू महतो, मथुर सिंह, विश्वनाथ चटर्जी, विश्वजीत पंडा, राजेश शाह, कपिल शर्मा, किरण चटर्जी, सौरव दास, प्रबीर दत्ता, राजा हलदर, प्रलय दत्ता, तमाल दत्ता आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरक्षा में जुटी रही पुलिस

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन जुटा रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. रथ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने तथा है हाइवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola