East Singhbhum News : झारखंड बांग्ला अकादमी का गठन किया जाये : समिति

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : झारखंड बांग्ला अकादमी का गठन किया जाये : समिति

झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति की ओर से रविवार को घाटशिला में बांग्ला भाषा की गरिमा और अधिकारों के प्रति जन-जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

घाटशिला.

झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति की ओर से रविवार को घाटशिला में बांग्ला भाषा की गरिमा और अधिकारों के प्रति जन-जागरुकता अभियान चलाया गया. समिति के सदस्यों ने विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मातृभाषा के संरक्षण की अपील की. इस दौरान समिति ने जनता से आग्रह किया कि उपचुनाव के समय प्रत्याशियों से कक्षा 1 से 12 तक बांग्ला पुस्तकों की नियमित उपलब्धता सुनि���्चित की जाये, झारखंड बांग्ला अकादमी का गठन किया जाये, बांग्ला शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की जाये और बांग्ला को दूसरी राजकीय भाषा के रूप में मान्यता देने की मांग अवश्य करें.

वक्ताओं ने कहा कि बांग्ला भाषा सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है. इसे जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. मौके पर साधना पाल, साधुचरण पाल, बनमाली बनर्जी, करुणामय मंडल, सुबोध गोराई, जौहर रक्षित, देवराज महतो, चंदन महतो, असित भट्टाचार्य, नवरंजन भकत, अमीय ओझा, संदीप राय चौधुरी, संजय राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola