East Singhbhum News : बिरसा मुंडा ने ‘अबुआ दिशुम-अबुआ राज’ का नारा दिया : संजीव सरदार
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

हल्दीपोखर. जयंती पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा
विज्ञापन
हल्दीपोखर.
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी. इस अवसर पर हल्दीपोखर बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ‘अबुआ दिशुम -अबुआ राज’ यानि हमारा देश, हमारा राज का नारा दिया था. भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के हक व अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया. उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर उन्हें अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए तैयार किया. भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के वो नायक है, जिन्हें आज भी आदिवासी सहित पूरी दुनिया के लोग गर्व से याद करते हैं. आदिवासियों के हितों के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर मुखिया कार्तिक मुर्मू, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, आफताब अंसारी, देव पालित, जयपाल मुंडा, अनिल सरदार, राम सिंह मुंडा, मो असलम, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, रजनी षाड़ंगी, शुरू सरदार, मो जमाल, हितेश भकत आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










