East Singhbhum News : जाहेरगाढ़ बचेगा, तो आदिवासी बचेंगे

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : जाहेरगाढ़ बचेगा, तो आदिवासी बचेंगे

घालभूमगढ़ के झोराडीह में बाहा पर्व पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

धालभूमगढ़. झोराडीह में ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेत आसड़ा का बाहा पर्व को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान फागू सोरेन, जग टुडू, भागात टुडू ने आदिवासी युवक-युवतियों को पारंपरिक बाहा नृत्य गीत और संगीत के बारे में जानकारी दी. सेमिनार की शुरुआत पंडित रघुनाथ मुर्मू एवं धर्मगुरु बनाव मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण व नायके अंपा टुडू द्वारा पारंपरिक पूजा की. मौके पर आसड़ा के उपाध्यक्ष सह लखाइडीह आश्रम के नायके कानूराम टुडू ने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी संताल समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है. 1977 में झाड़ग्राम में ऑल इंडिया आदिवासी काॅन्फ्रेंस के दौरान निर्णय लिया गया था कि सभी पर्व त्योहार एक ही तिथि को मनाया जाय, ताकि समाज की एकता बनी रहे. उन्होंने आदिवासी समाज से कहा कि बाहा पर्व 5 मार्च को मनाया जाये. इससे समाज संगठित व ग्रामीणों में आपसी सामंजस्य बनेगा. 5 मार्च को सामूहिक रूप से जहेरथान में नृत्य करें. वक्ताओं ने बाहा पर्व पर सरकारी अवकाश देने की मांग की. इससे आदिवासी समाज को पहचान मिलेगी. आसड़ा के महासचिव नीडो मुनी मुर्मू ने कहा कि सभी जाहेरथान की घेराबंदी व पौधारोपण किया जाये ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके. जाहेरगाढ़ बचेगा तो आदिवासी बचेंगे. उन्होंने जाहेरथान की सीमा से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की. सेमिनार का संचालन राजाराम टुडू ने किया. इस मौके पर अजेन टुडू, जीतराय टुडू, दासमात हांसदा, बद्रीनाथ मुर्मू, दसमत सोरेन, संखो हांसदा, बास्ता सोरेन, मागात मार्डी, सीताराम मार्डी, सुशील मार्डी, जुझार मार्डी, हीरामणि मुर्मू, बहा मुर्मू, रायमात मुर्मू, लखि मुर्मू, नेरसो हांसदा, देवला मांडी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola