East Singbhum News : सोनापोस : पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने की खुदकुशी

Published by : ANUJ KUMAR Updated At : 02 May 2025 11:49 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

कोवाली थाना के जुड़ीपहाड़ी गांव के टोला सोनापोस की घटना

विज्ञापन

हल्दीपोखर. कोवाली थाना के जुड़ीपहाड़ी गांव के टोला सोनापोस में पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना शुक्रवार की सुबह तीन बजे की है. ग्रामीण पति शिवचरण गोप (45) को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने शिवचरण गोप के शव को बरामद कर एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला गोप को इलाज के लिये रांची के रिम्स मे भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार शिवचरण गोप ने पत्नी उर्मिला गोप को सोये अवस्था में चापड़ से सिर पर प्रहार कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस बीच उसी कमरे में सोये पुत्र बबलू गोप ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, पर शिवचरण गोप ने उसपर भी हमला कर दिया. पुत्र बाल-बाल बच गया. पत्नी की मौत हो जाने की आशंका से शिवचरण घर के दूसरे कमरे में घुस गया और गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल उर्मिला गोप के परिजन इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर ले गये, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिम्स रांची रेफर किया गया. कोवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव के जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया है. शिवचरण गोप को एक पुत्र एवं दो बेटियां हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola