East Singhbhum news : सो गया ये जहां, सो गया आसमां... पर थिरके लोग

Updated at : 31 Jan 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : सो गया ये जहां, सो गया आसमां... पर थिरके लोग

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गूंज महोत्सव. हिंदी फिल्मों के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार ने मंच पर सुरों की गंगा बहायी

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया डाक बंगला परिसर में आयोजित गूंज महोत्सव के मंच पर गुरुवार की शाम हिंदी सिनेमा के पार्श्व गायक शब्बीर कुमार ने अपने सुरों की गंगा बहायी. मंच पर आते ही उन्होंने दर्दे दिल, दर्दे जिगर, दिल में जगाया आपने…, गुलाबी आंखें, जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया…, जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे…, सो गया ये जहां, सो गया आसमां, सो गयीं हैं सारी मंजिलें, सो गया है रास्ता…, प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है, दिल दिया नहीं जाता हो जाता है… गीतों पर दर्शकों की तालियां बटोरीं. मां शेरावालिये और मुबारक हो हज का महीना… गीत गाकर सर्वधर्म सद्भाव का परिचय दिया. अपनी मधुर और गुंजायमान मुखर बनावट के लिए जाने जाने वाले शब्बीर कुमार मोहम्मद रफी के उत्साही प्रशंसक हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, चंकी पांडे, धर्मेंद्र आदि के लिए अनेक यादगार गाना गाया है. 70 वर्ष की उम्र में उनके स्वर लोगों के कानों ही नहीं, बल्कि दिलों में दस्तक दे रहे थे.

मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन

शब्बीर कुमार नाइट कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के उपयुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीटीओ धनंजय कुमार, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, सीडीपीओ अजीत कुजूर आदि उपस्थित थे. विधायक समीर मोहंती व नेताजी पब्लिक सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया.

20 वर्षों में विधायक समीर ने गूंज महोत्सव को ऊंचाई तक लाया : दीपक बिरुवा

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि 20 वर्षों से गूंज महोत्सव का आयोजन करते हुए विधायक समीर मोहंती ने आगे तक लाया है. यह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधायक समीर मोहंती के साथ मिलकर राज्य के विकास के क्षेत्र में और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे.

कार्यक्रम में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि शब्बीर कुमार को सुनने को लेकर काफी उत्साहित हूं. कार्यक्रम की प्रशंसा जितनी भी करूं कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola