East singhbhum news : चाकुलिया में वाहन के धक्के से बाइक सवार युवती की मौत, युवक गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घायल युवक को गंभीर हालत में झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, थाना प्रभारी ने थाने के वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
चाकुलिया. चाकुलिया-माटिहाना मार्ग पर लोधाशोली के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय संतोषी मुंडा की मौत हो गयी. वहीं, युवक जीशु मुंडा को गंभीर हालत में झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संतोषी मुंडा बहरागोड़ा प्रखंड स्थित गुहियापाल पंचायत की झरिया की रहने वाली था. उसका विवाह भूतिया चंद्रपुर के समीप कदमडीहा में हुआ था. घायल जीशु मुंडा की पहचान चाकुलिया प्रखंड स्थित जामुआ पंचायत की माचाडीहा निवासी के तौर पर हुई है.
आधे घंटे तक तड़पते रहे घायल, 108 एंबुलेंस से नहीं हो सका संपर्क
दरअसल, जीशु और संतोषी एक बाइक पर बहरागोड़ा की ओर जा रहे थे. लोधाशोली के समीप एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. घटना के बाद जख्मी हालत में जीशु और संतोषी सड़क पर तड़पते रहे. स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस को फोन लगाते रहे, परंतु संपर्क नहीं हो सका. सूचना मिलने पर चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार वाहन लेकर पहुंचे. घायलों को थाना के वाहन से अस्पताल लाया. अस्पताल के दरवाजे तक पहुंचते ही संतोषी ने दम तोड़ दिया. जीशु के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समय पर 108 एंबुलेंस पहुंच जाती, तो संतोषी की जान बच सकती थी. लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक घायल सड़क के बीच तड़पते रहे.घाटशिला : दो बाइक टकरायी, दो युवक घायल
घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा-हुलुंग सड़क पर चेंगजोड़ा के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. कुतलुडीह निवासी अमर मुखी (40) बाइक (जेएच 05 /9849) से घाटशिला की ओर जा रहे थे. इसी बीच दूसरी बाइक (जेएच 05 डीएल/6698) ने अमर मुखी की बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. इससे सभी सड़क पर गिर गये. दूसरी बाइक पर बाइक पर आकाश नमाता, तारक नायक और सोहन लोहार सवार थे. सोहन लोहार और आकाश मुखी को दुर्घटना में चोट लगी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










