गालूडीह-नरसिंहपुर मार्ग पर वन विभाग ने की झाड़ियों की सफाई
Updated:
विज्ञापन

सफाई करते कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
गालूडीह-नरसिंहपुर मार्ग पर वन विभाग ने पौधों की सुरक्षा के लिए सफाई अभियान शुरू किया है। झाड़ियों को हटाकर पौधों के बेहतर विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गालूडीह. गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क किनारे वन विभाग द्वारा पूर्व में लगाये गये पौधों के आसपास उग आयी झाड़ियों की सफाई करायी जा रही है. विभाग के कर्मी पौधों के चारों ओर फैली घास और झाड़ियों को हटाकर उनकी नियमित देखभाल में जुटे हैं. बरसात के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण पौधों को पर्याप्त धूप और पोषण मिलने में बाधा उत्पन्न होती है. इसे देखते हुए वन विभाग ने सफाई अभियान शुरू किया है, ताकि पौधों का बेहतर विकास हो सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










