East Singhbhum News : छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था करेगी गालूडीह कमेटी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Oct 2025 11:24 PM
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार की रात गालूडीह शिव मंदिर परिसर में गालूडीह छठ पूजा कमेटी की बैठक हुई
गालूडीह. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार की रात गालूडीह शिव मंदिर परिसर में गालूडीह छठ पूजा कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजेश साह ने की. बैठक में छठ घाट की मरम्मत, साफ-सफाई, लाइट, पार्किंग, चेंजिंग रूम व महाप्रसाद की व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई. तय हुआ कि घाट पर छठ व्रतियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जायेगी. निर्णय हुआ कि सदस्यता शुल्क 1100 रुपये होंगे. बैठक में अध्यक्ष सानू सिन्हा, राजेश साह, उपाध्यक्ष शंकर सिंह, रामजी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रहरी, अरुण साह, सचिव महेश गुप्ता, अनिल पंडित, उप सचिव लव कुमार, रामराज दिनकर को चुना गया. सलाहकार के रूप में मधुसूदन पंडित, कृष्णा साह, गुड्डू कुमार, अभिषेक साह, मोहित साह, सौरभ कुमार, विशाल कुमार, अंकित गुप्ता, सूरज साह, अनिल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता और संरक्षक बलराम गुप्ता, लक्ष्मण साह, अनंत गुप्ता, शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय अग्रहरी, मनोज सुवर्णकार, संतोष गुप्ता को चुना गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










