East Singhbhum News : सरदार पटेल के आदर्शों पर चल कर राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित रहें : डॉ शिवचंद्र

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सरदार पटेल के आदर्शों पर चल कर राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित रहें : डॉ शिवचंद्र

घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया. आयोजन में एनएसएस समन्वयक डॉ शिवचन्द झा और पतत्रि माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दोनों ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भागीदारी निभायी. छात्रों को एकता का संदेश दिया.

सरदार पटेल के आदर्शों को अपनायें

डॉ शिवचंद्र झा ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है. अनेक भाषाएं, धर्म, संस्कृतियां और परंपराएं होने के बावजूद हमें जोड़ने वाली साझा भावना है भारतीयता और राष्ट्रीयता. युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनायें और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें. मौके पर पतत्रि माली ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. उन्होंने एकता, सद्भावना और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति और उत्साह के माहौल से गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola