East Singhbhum News : तामुकपाल में दिनदहाड़े चोरी नकद और जेवरात ले गये चोर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 03 Sep 2025 11:18 PM

विज्ञापन

घाटशिला. काम पर गये थे पति-पत्नी, घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत स्थित तामुकपाल गांव में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. गांव के नोगेन सोरेन और उनकी पत्नी दुली सोरेन सुभाषिता रिसॉर्ट में काम करने गये थे. उनके भांजा-भांजी ट्यूशन पढ़ने गये थे. उन्होंने बताया कि इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर पेटी का सामान बिखेर दिया. लगभग 80 ग्राम के सोना-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. दोपहर में दंपती घर लौटे, तो ताला टूटा पाया. सामान बिखरा देख दंग रह गये. इसकी सूचना घाटशिला थाना को दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित परिवार से चोरी हुए सामान का लिखित विवरण देने को कहा है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और समाजसेवी मंगल माडी भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पुलिस इन्हें रोकने व खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस चोरी की घटना का जल्द खुलासा हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola