सवा दो करोड़ के एफएसटी प्लांट में भ्रष्टाचार, भुगतान पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन
फोटो: एफएसटी प्लांट का जायजा लेते नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा  | Prabhat Khabar Network

फोटो: एफएसटी प्लांट का जायजा लेते नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया नगर पंचायत के एफएसटी प्लांट में घटिया निर्माण और दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

चाकुलिया नगर पंचायत के गोविंदपुर में निर्माणाधीन फैकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में चल रही भारी अनियमितताओं को लेकर नपं गंभीर है. गुरुवार को ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और सिटी मैनेजर ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि 2.26 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे प्लांट में निर्माण कार्य पूरी तरह घटिया है. सभी स्थापित टैंकों में अभी से ही बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं.

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने इसे अत्यंत गंभीर लापरवाही माना है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी सीमेक हाईटेक कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक सभी त्रुटियों को दूर कर गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक कंपनी को एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया जाये. साथ ही, उन्होंने संवेदक को फोन कर तत्काल साइट पर उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया है. जांच के दौरान वार्ड संख्या 3 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश नमाता भी मौजूद रहे. इस कार्रवाई से निर्माण कंपनियों के बीच हड़कंप मच गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola