East Singhbhum News : अमाइनगर, राजस्टेट, गोपालपुर छट घाट पर गंदगी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Oct 2025 11:18 PM
घाटशिला. सुवर्णरेखा नदी के घाटों पर सफाई अभियान शुरू, प्रशासन ने कमर कसी
घाटशिला. सुवर्णरेखा नदी के घाटों पर सफाई अभियान शुरू, प्रशासन ने कमर कसीघाटशिला. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां प्रशासन और पूजा समितियां तैयारी में जुटी हैं, वहीं सुवर्णरेखा नदी तट के कई छठ घाटों पर गंदगी और मूर्ति विसर्जन के अवशेषों का अंबार देखने को मिला है. गुरुवार को अमाइनगर, राजस्टेट, गोपालपुर सूर्य मंदिर घाट और नुआग्राम छठ घाट का निरीक्षण करने पर जगह-जगह कचरा, प्लास्टिक, कपड़े और पूजा सामग्री के अवशेष बिखरे मिले.
घाटों की सफाई में जुटे प्रशासनिक अधिकारी और समितियां
स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी, बीपीआरओ, पंचायत प्रतिनिधि और छठ पूजा समिति के सदस्य संयुक्त रूप से सफाई अभियान में जुट गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व शुरू होने से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी कर ली जाएगी. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि रात्रि के समय व्रतियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो. छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष घाटों की साफ-सफाई और सजावट को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










