East Singbhum News : डुमरिया में किसानों ने फरवरी में बेचा धान, अबतक नहीं मिली राशि

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
धान मिल मालिकों के कारण प्रखंड में धान क्रय बंद, व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचने को विवश हैं किसान
डुमरिया. झारखंड सरकार ने किसानों को धान का उचित मूल्य देने के लिए हर प्रखंड के लैंपसों में धान खरीद केंद्र खोला है. डुमरिया प्रखंड में छह केंद्र खोले गये हैं. यहां के किसानों को धान बेचने और लिए परेशानी उठानी पड़ती है. धान कब लिया जायेगा, इसकी जानकारी के लिए किसानों को लैंपस का चक्कर काटना पड़ता है. पहले किसान के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता था, जिसमें धान देने की तारीख व मात्रा का उल्लेख रहता था. अब यह बीते दिनों की बात हो गयी. बड़े किसान धान किसी तरह दे देते हैं. छोटे किसान परेशान होते हैं. किसान मजबूरन कम कीमत पर व्यापारियों को धान बेचने को विवश हैं. फरवरी माह में कई किसानों से धान खरीदा गया, लेकिन अब तक मशीन में अंगूठा नहीं लगवाया गया है. ऐसे में पैसा भी नहीं मिला है.
धान मिल मालिकों के कारण किसान परेशान
लैंपस कर्मियों का कहना है कि सरकार से चयनित धान मिल मालिकों ने आरओ मुहैया नहीं कराया है. इसके कारण किसानों की पंचिंग नहीं हो पा रही है. धान क्रय भी बंद है. किसानों का कहना है कि मिल मालिक जान बूझकर ऐसा कर कर रहे हैं, ताकि किसान बार-बार परेशान होकर धान क्रय केंद्र आना छोड़ दें. व्यापारियों से आसानी से धान किसानों के नाम पर लिया जा सके.छोटे किसानों से धान नहीं लेना चाहते लैंपस
किसानों का आरोप है कि लैम्पस अधिकतर छोटे किसानों से धान लेना नहीं चाहते हैं. प्रखंड के 90 गांवों में से एक चौथाई गांव के छोटे किसान धान नहीं दे पाते हैं. छोटे किसानों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है. इस दिशा में कभी गहनता से जांच नहीं हुई.डीएसओ लैंपस की जांच करते हैं, किसानों की समस्या नहीं सुनते
बताया जाता है कि हर शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी लैंपस की जांच करने पहुंचते हैं. हालांकि, कभी भी गांव के किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं नहीं सुनते हैं. अबतक के निरीक्षण में उन्हें किसी भी धान क्रय केन्द्र में कोई त्रुटि नहीं मिली है. डीएसओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो पाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




