East Singhbhum News : बीडीओ का आदेश बेअसर, मनमानी कर रहे रोजगार सेवक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बीडीओ का आदेश बेअसर, मनमानी कर रहे रोजगार सेवक

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

चाकुलिया : दो बार पत्र जारी, बावजूद आवंटित पंचायतों में नहीं दे रहे योगदान

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया बीडीओ ने रोजगार सेवकों को पंचायत आवंटित कर बार-बार योगदान देने व प्रभार आदान-प्रदान के लिए पत्र जारी किया है. इसके बावजूद रोजगार सेवक टस से मस नहीं हो रहे हैं. ज्ञात हो कि चाकुलिया बीडीओ आरती मुंडा ने पत्र जारी कर 15 जुलाई 2025 तक रोजगार सेवकों को आवंटित पंचायत में योगदान देने का निर्देश दिया था. इसके बाद दोबारा 10 दिसंबर को पत्र निर्गत हुआ. 12 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए प्रभार प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद भी रोजगार सेवकों ने योगदान नहीं दिया. लगभग 1 वर्ष पहले प्रमुख धनंजय करुणामय ने रोजगार सेवकों के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर आमरण अनशन भी किया था. उस दौरान वर्ष का अंत होने व ऑडिट का समय होने का हवाला देते हुए मार्च के बाद स्थानांतरण का आश्वासन दिया गया था. आश्वासन के लगभग 1 वर्ष बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई.

पंचायत सेवकों का योगदान नहीं देना गंभीर मामला : प्रमुख

इस बारे में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है. बार-बार पत्र जारी करने के बाद भी रोजगार सेवक आवंटित पंचायतों में योगदान नहीं दे रहे हैं. इस मामले को लेकर जल्द प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक करेंगे.

पंचायत सेवक बोले- स्थानांतरण से प्रभावित होगा काम

नाम नहीं छापने के शर्त पर रोजगार सेवकों ने कहा कि वर्ष का अंतिम समय है. मनरेगा योजना में अभी ज्यादा दबाव है. दूसरा अब मनरेगा में नये युक्तधारा से स्कीम एंट्री होगी. सभी रोजगार सेवकों का रजिस्ट्रेशन हो गया है. अभी पंचायत बदलने से मनरेगा योजना पर असर पड़ेगा. सभी मनरेगा कर्मी को लघु सिंचाई विभाग से सर्वे कराने को कहा गया है, जिससे वह काम अटक जायेगा.

किस पंचायत में कौन गये

मटियाबांधी दयाल राणाचालुनिया मानिक लाल महतोकुचियासोली कल्याणी सोरेन बड़ामारा लक्ष्मी नारायण मंडल

जमुआ तरुण मंगलश्यामसुंदरपुर श्यामा पद सिंहबर्डीकानपुर-कालापाथर : लक्ष्मण सोरेन

सोनहातू गंगाराम महतो

मालकुंडी मोहनलाल टुडू

भातकुंडा संदीप महाकुड

बेंद जगमोहन साहू

जुगीतोपा सुभाशीष साव

कालापाथर असित हेंब्रम

चंदनपुर श्याम पद सिंह

बिरदोह समीर बेरा

लोधासोली अनूप पांडा

कालियाम बुधुराम कर्मकार

सरडीहा पिथो मुर्मू

सिमदी बाबूलाल हांसदा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola