East Singhbhum News : शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Oct 2025 11:35 PM

विज्ञापन

चाकुलिया : पुराना बाजार चंदेश्वर शिव मंदिर में शिव पुराण कथा का तीसरा दिन

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया पुराना बाजार स्थित चंदेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय शिव पुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को शिव विवाह का मंगल प्रसंग सुनाया गया. कथावाचक स्वामी हंसानंद महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया. भक्ति युक्त भजनों की प्रस्तुति दी. इससे श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हो उठे. उन्होंने भगवान शंकर द्वारा कामदेव को भस्म करने की कथा सुनायी. बताया कि जब कामदेव ने भगवान शिव की समाधि भंग करने के लिए आम के वृक्ष पर बैठकर प्रेम का तीर चलाया, तब भगवान ने अपना तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया. इस प्रक्रिया में आम का वृक्ष भी जलकर राख हो गया. कामदेव की पत्नी रति ने शंकर जी से प्रार्थना की, तब उन्होंने कहा कि कामदेव का शरीर नष्ट हो गया है, परंतु वे अब निराकार रूप में सृष्टि में व्याप्त रहेंगे, क्योंकि काम के बिना सृष्टि की गति रुक जायेगी. द्वापर युग में वे श्रीकृष्ण के पुत्र के रूप में पुनः शरीरधारी होंगे. आम के वृक्ष की करुणा देखकर भगवान शंकर ने उसे आशीर्वाद दिया कि अग्निहोत्र और हवन कार्यों में आम की लकड़ी का उपयोग होगा, आम के पल्लव पूजन में श्रेष्ठ माने जाएंगे और फल जगत में आम को “फलों का राजा” कहा जायेगा. स्वामी हंसानंद महाराज ने संध्या काल के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि संध्या समय में काम क्रिया वर्जित है, क्योंकि यह पुरुषत्व का नाश करती है. उन्होंने भगवान शंकर की भूतों-प्रेतों की बारात का प्रसंग भी रोचक ढंग से सुनाया. कार्यक्रम में शारदा देवी शुक्ला, कमल शुक्ला, कमलेश मिश्रा, अनिल शुक्ला, गणेश रुंगटा, बबलू शुक्ला, विजय मिश्रा और चंद्रदेव महतो सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola