East Singhbhum News : डायरिया से मौत के बाद विभाग सक्रिय, घर-घर जांच

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : डायरिया से मौत के बाद विभाग सक्रिय, घर-घर जांच

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

भालुकनाला गांव में एक महिला की डायरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन

चाकुलिया.

भालुकनाला गांव में एक महिला की डायरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है. रविवार को चिकित्सा दल गांव पहुंचा और घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जिन लोगों को पहले लक्षण थे और अब स्वस्थ हैं, उनका भी हालचाल लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने बताया कि वर्तमान में गांव में एक भी नया डायरिया मरीज नहीं मिला है, जो राहत की बात है. उन्होंने कहा कि कुएं का प्रदूषित पानी इसका मुख्य कारण रहा.

डॉ. मुर्मू ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक गांव की स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जायेगी ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर किसी को डायरिया होता है तो उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाये ताकि बेहतर इलाज हो सके.

चाकुलिया में पीएचइडी विभाग निष्क्रिय : प्रमुख

बताया गया कि लोग कुएं का गंदा पानी पी रहे हैं. पेयजल व स्वच्छता विभाग के कर्मचारी या अधिकारी गांव में मौजूद नहीं हैं. पेयजल स्रोतों की अभी तक कोई समीक्षा या मरम्मत नहीं हुई है. प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय और जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो ने बताया कि चाकुलिया में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है.

मंगलवार तक दुरुस्त होगा सोलर जलमीनार : जेइ

पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता भागीरथ कुमार ने बताया कि गांवों में पेयजल की समस्याओं का समाधान पंचायती राज विभाग के अधिकार क्षेत्र में है. उन्होंने कहा कि लगभग सभी जलमीनार खराब स्थिति में हैं, लेकिन फंड की कमी के कारण उनकी मरम्मत संभव नहीं हो पा रही है. एक सोलर जलमीनार की मरम्मत में करीब 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आता है. उन्होंने भालुकनाला गांव की जलमीनार की मरम्मत मंगलवार तक कराने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola