जमशेदपुर : मानगो और सीतारामडेरा में 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 6 युवक गिरफ्तार
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 12 Dec 2025 6:05 AM
डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी मामले की जानकारी. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा और मानगो में पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में तामुलिया निवासी शिवाजी गोप उर्फ नाडू, बालीगुमा सुखना बस्ती निवासी सर्जन कुमार उर्फ साजन, मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी अता मोहम्मद और मानगो गौड़ बस्ती निवासी टुनटुन यादव शामिल हैं.
Crime News Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के सीतारामडेरा और मानगो में पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सीतारामडेरा पार्क में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में बाराद्वारी देवनगर राजेंद्र आश्रम में रहने वाला बादल बनिया और ह्यूमपाइप रोड इंद्रानगर निवासी गौरव राम शामिल है.
टकलू लोहर हत्याकांड में भी आरोपी है गौरव राम
गिरफ्तार युवकों के पास से 750 रुपए नकद बरामद हुए. गिरफ्तार गौरव राम पूर्व में भुइयांडीह में टकलू लोहार हत्याकांड में भी आरोपी है. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था. इसके अलावा सीतारामडेरा थाना में एनडीपीएस के 4 केस और साकची थाना में एक केस दर्ज है. इसके अलावा बादल बनिया के खिलाफ सीतारामडेरा और साकची थाना में 8 केस दर्ज है. वह भी जमानत पर जेल से बाहर है.
मानगो सुवर्णरेखा नदी किनारे से 4 युवक पकड़ाये
दूसरी ओर मानगो सुवर्णरेखा नदी किनारे दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और 6650 रुपए भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार युवकों में तामुलिया निवासी शिवाजी गोप उर्फ नाडू, बालीगुमा सुखना बस्ती निवासी सर्जन कुमार उर्फ साजन, मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी अता मोहम्मद और मानगो गौड़ बस्ती निवासी टुनटुन यादव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में शिवाजी गोप के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा 1700 रुपए और मोबाइल जब्त किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Crime News Jamshedpur: शिवाजी गोप पर मानगो थाने में दर्ज हैं 4 केस
सर्जन कुमार के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3300 रुपए, अता मोहम्मद के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और 900 रुपए और टुनटुन यादव के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और 750 रुपए एवं मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों में टुनटुन यादव पर मानगो थाना में हत्या समेत 4 केस दर्ज है. शिवाजी गोप पर मानगो थाने में एनडीपीएस के 4 केस दर्ज हैं, जबकि अता मोहम्मद पर एक केस दर्ज है. डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है.
बबलू और एरिक सैमी की तलाश में जुटी पुलिस
सीतारामडेरा थाना की पुलिस इस मामले में देवनगर मद्रासी पट्टी निवासी बबलू राव और हरि मंदिर के पास रहने वाले एरिक सैमी की तलाश में जुटी है. दोनों फरार हैं. पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर तस्करी में दोनों की संलिप्तता पायी गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
29.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 4400 नकद बरामद
Jamshedpur News : जुगसलाई में दुकान में घुसकर ब्राउन शुगर सप्लायर को मारी तीन गोली
29 ग्राम ब्राउन शुगर व 2.80 नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jamshedpur News : उलीडीह : 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










