East Singhbhum News : अश्लील टिप्पणी करने पर कोवाली थाना में शिकायत

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : अश्लील टिप्पणी करने पर कोवाली थाना में शिकायत

अश्लील टिप्पणी करने पर कोवाली थाना में शिकायत

विज्ञापन

पोटका.

कोवाली थाना क्षेत्र में गंगाडीह के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर समुदाय के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी की है. इस संबंध में हल्दीपोखर के ग्रामीणों ने जिप सदस्य सूरज मंडल के नेतृत्व में कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान से लिखित शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि 2 मई को युवक द्वारा सोशल मीडिया पर समुदाय पर अश्लील टिप्पणी कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है. उसने पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गये निर्दोष लोगों की हत्या एवं पाकिस्तान का समर्थन कर राष्ट्र विरोधी रुख का परिचय दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने इसकी जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर राजू कुंडू, उत्पल बोस, मोना राय, अंगद गोप, सपन गोप आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola