ePaper

East Singhbhum News : नकारात्मक ऊर्जा को भगाने के लिए बेकार सामान को गांव से बाहर फेंका

Updated at : 19 Jan 2026 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : नकारात्मक ऊर्जा को भगाने के लिए बेकार सामान को गांव से बाहर फेंका

पटमदा के धादकीडीह गांव में बोड़ाम बाटिया का आयोजन

विज्ञापन

पटमदा. पटमदा स्थित महुलबना पंचायत के धादकीडीह गांव में छोटानागपुर क्षेत्र की पारंपरिक व प्रकृति आधारित लोक परंपरा बोड़ाम बाटिया का आयोजन किया गया. यह परंपरा मकर संक्रांति व टुसू पर्व के पश्चात माघ माह के पहले रविवार को निभायी जाती है. इसका उद्देश्य गांव से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर मनुष्यों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. ग्रामीणों के अनुसार, बोड़ाम बाटिया के दिन गांव के लोग अपने घरों में साल भर उपयोग में लाए गये बांस के पुराने उपकरण, चूल्हे की राख, पुराना व घिसा हुआ झाड़ू व अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्रित करते हैं. इन वस्तुओं पर जल अर्पित कर गांव की अंतिम सीमा के बाहर फेंक दिया जाता है. मान्यता है कि इस प्रक्रिया से बीते वर्ष की नकारात्मकता गांव से बाहर चली जाती है. इस दौरान ग्राम देवता से गांव के लोग पशुधन व प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की कामना करते हैं. बोड़ाम बाटिया के पश्चात गांव में सामूहिक वनभोज का आयोजन हुआ. विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि बोड़ाम बाटिया केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आदिवासी-मूलवासी समाज की प्रकृति संतुलन की जीवन पद्धति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola