पटमदा : लोवाडीह मैदान में सीएम की सभा 12 को, विधायक ने लिया जायजा

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
लोवाडीह मैदान में 12 को सीएम संबोधित करेंगे. इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.
पटमदा. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में 12 मई को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पटमदा के लोवाडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जहां प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित करने को जोशीले भाषण से कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करेंगे. कार्यक्रम को लेकर लोवाडीह मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. शुक्रवार को निर्माणाधीन पंडाल का निरीक्षण करने विधायक मंगल कालिंदी लोवाडीह मैदान पहुंचे और पंडाल निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान कारीगरों को दिशा निर्देश दिए. विधायक ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड बनाने वाली जगह का निरीक्षण भी किया. कालिंदी ने कहा कि पटमदा में पहली बार इतनी बड़ी भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. मौके पर चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, कालीपद महतो, अश्विनी महतो, दयाल महतो, सिजेन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










