East Singhbhum News : तीनों फाइनल ड्रॉ, टाई-ब्रेकर और टॉस से तय हुए चैंपियन
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल चैंपियन लीग 2025 का गुरुवार को समापन हुआ.
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल चैंपियन लीग 2025 का गुरुवार को समापन हुआ. तीनों फाइनल मैच रोमांचक ड्रॉ रहे, जिनमें से दो का फैसला पेनल्टी शूटआउट से और एक का टॉस से हुआ. महिला फुटबॉल लीग फाइनल: जीएसए घाटशिला ने रोशनी की कमी के कारण टॉस के जरिए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ए डिवीजन फाइनल: टीएफसी रोआम ने टाई-ब्रेकर में जीतकर खिताब जीता. सुपर डिवीजन फाइनल: झारखंड बॉयज क्लब, ऊपर पावड़ा की टीम ने रोमांचक टाई-ब्रेकर जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. महाप्रबंधक दीपक श्रीवास्तव, आईसीसी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, एनके राय सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये. मौके पर अजायब सिंह, आनंदों भट्टाचार्य, अखिल दास, सुमित एक्का, नवनीत पटेल, संजय बॉस, हेमचंद्र हांसदा, भोलानाथ माजी, सुखलाल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.पुनगोड़ा को हराकर मुरुदघुटू एफसी बना विजेता
घाटशिला.
घाटशिला प्रखंड की भादुआ पंचायत के सरना स्पोर्ट्स क्लब नूतनडीह महिषडूबा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को हुआ. मौके पर झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड उपाध्यक्ष दशमत सोरेन ने कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. फाइनल मुकाबले में मुरुदघुटू एफसी ने पुनगोडा फुटबॉल टीम को हराकर जीत हासिल की. प्रखंड उपाध्यक्ष ने विजेता टीम को सात हजार व उपविजेता को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया. मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, टीऑफए के पूर्व कोच अशोक टुडू, ग्राम प्रधान श्याम टुडू, पंचायत अध्यक्ष गोपीनाथ टुडू आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










