ePaper

धालभूमगढ़ : नशा से दूरी, पहाड़ों की रक्षा व पौधरोपण पर जोर दे समाज

Updated at : 24 May 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : नशा से दूरी, पहाड़ों की रक्षा व पौधरोपण पर जोर दे समाज

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

द ऑल इंडिया चेमेत आसड़ा ने मनायी रघुनाथ मुर्मू की जयंती, सभ्यता-संस्कृति और परंपरा को बचाकर स्वयं को विलुप्त होने से बचायें, रघुनाथ मुर्मू के बताये मार्ग पर चलें, शिक्षित समाज का भविष्य उज्ज्वल

विज्ञापन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ स्थित द ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेत आसड़ा के मुख्यालय झोराडीह में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शंभू मुर्मू ने की. मुख्य अतिथि पद्मश्री चामी मुर्मू और फिल्म निर्माता संतोष सरस उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत नायके अंपा मुर्मू ने पंडित रघुनाथ मुर्मू और धर्मगुरु बाबा बानाव मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण और पारंपरिक पूजा कर की. पद्मश्री चामी मुर्मू ने कहा कि सभ्यता-संस्कृति और परंपरा को बचाकर स्वयं को विलुप्त होने से बचायें. इसके लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू जैसे लोगों के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. शिक्षा को अपनायें. शिक्षित समाज का ही भविष्य उज्ज्वल होता है. उन्होंने लोगों से नशा पान से दूर रहने, पहाड़ों को उजाड़ने से बचाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण की बात कही. संतोष सरस ने ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला. समाज को जागरूक और शिक्षित करने की बात की. मौके पर कानू राम टुडू, बुढान सोरेन, दसमत हांसदा, जीतराय टुडू, राजाराम टुडू, मंगल हेंब्रम समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola