East Singhbhum News : पशुपालन कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान : डॉ सुरेश

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पशुपालन कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान : डॉ सुरेश

विधान कुंभकार के बछड़े को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन

पटमदा. पटमदा के काश्मार पंचायत मंडप परिसर में जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से बुधवार को बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काश्मार, कुमारदा, गेंगाड़ा, सांजड़ा व नूतनडीह गांवों के पशुपालक बछड़ा लेकर पहुंचे थे. इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुखिया लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत किया गया. इसमें प्रथम विधान कुंभकार (सांजड़ा), दूसरा चंचल कुंभकार (सांजड़ा) एवं तृतीय स्थान स्वपन तिवारी (काश्मार) को मिला. मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश झा ने कहा कि जनजागृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित की गयी है. पशुपालक पशु प्रबंधन के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्स, रखरखाव, कान में टैग, उन्नत संकर नस्ल, कृमि नाशक टीकाकरण एव जागरूक पशुपालक के आधार पर चयन किया गया. मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश झा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन विश्वास, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ राजेश सिंह, मुखिया लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola