east singhbhum news: महाकुंभ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे आंध्र के 60 यात्री

Updated at : 26 Feb 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
east singhbhum news: महाकुंभ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे आंध्र के 60 यात्री

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गालूडीह-घाटशिला के बीच हाइवे पर ट्रेलर से टकरा कर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

गालूडीह.

गालूडीह और घाटशिला के बीच कोदर पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर में महाकुंभ से लौट रही बस एक ट्रेलर से टकरा गयी. घटना में बस में सवार आंध्रप्रदेश के 60 से ज्यादा तीर्थ यात्री बाल-बाल बच गये. हालांकि, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चालक ने बताया कि ओवर टेक कर एक ट्रेलर ने कैंची मार दी. इससे दुर्घटना हुई. बस चालक ने चालाकी से यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया. बस (एपी 39यूपी/1881) प्रयागराज से ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश लौट रही थी. सूचना मिलने पर घाटशिला पुलिस पहुंची और यात्रि का हाल जाना. क्षतिग्रस्त बस को पेट्रोल पंप तक ले जाया गया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी थी.

बरसोल: एनएच-49 पर वाहन की धक्के से युवक की मौत:

बरसोल थाना क्षेत्र में एनएच-49 पर दारीशोल फ्लाईओवर के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गयी. कुमारडूबी पंचायत के मालकुंडा गांव निवासी गणेश्वर नायक (35) अपनी बाइक से मुर्गी लाने पश्चिम बंगाल के फेको बाजार गया था. वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मार दी. वह बुरी तरह घायल हो गया. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से घायल को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस परिजनों को सूचित कर अपने स्तर से जांच में जुटी है. बताया गया की मृतक के माता-पिता मुंबई में काम करते हैं. वह घर का इकलौता चिराग था.

युवक की मौत के बाद ठेकेदार ने बराज पुल से हटाया बालू का ढेर:

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र के देवली गांव के डोमन टुडू (30) की मौत के बाद सुवर्णरेखा परियोजना के पदाधिकारी और पुलिस-प्रशासन की नींद खुली. ठेकेदार को फटकार लगायी. इसके बाद मंगलवार दोपहर में बराज पुल पर जगह-जगह ढेर लगाकर रखे बालू को हटाया गया. इसके बाद बराज पुल जाममुक्त हुआ. इस दौरान गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश और बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार बई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola