East Singhbhum News : अस्पताल में 3 माह पर लगेगा रक्तदान शिविर
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 11:55 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर दिया गया जोर
घाटशिला. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को चिकित्सकों की बैठक हुई. अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. डॉ सोरेन ने बताया कि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में अब नियमित रूप से ऑपरेशन शुरू हो चुका है. ऑपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल परिसर में हर तीन माह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलता है. इसमें एक पुरुष और एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति की गयी है. गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल में नवजात शिशु वार्ड (सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट) और कुपोषण केंद्र सक्रिय हैं, जहां बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. बैठक में सभी चिकित्सकों से परामर्श लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. मौके पर डॉ भोगान सोरेन, डॉ आरएन टुडू, डॉ मीरा मुर्मू, डॉ मुगली हांसदा, डॉ हिना कुमारी, डॉ रजनीश कौर, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक सिंह उपस्थित थे.
अनुमंडल अस्पताल में 25 यूनिट रक्त संग्रह
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन सोरेन की देखरेख में हुआ. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये. शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसमें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. मौके पर डॉ आरएन टुडु, डॉ भोगान हेंब्रम, डॉ मुगली हांसदा, डॉ मीरा मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक सिंह समेत कई चिकित्सक और कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










