ePaper

East Singhbhum News : बांदगोड़ा में आदिवासियों को उजाड़ कर बांग्लादेशी बसाये जा रहे, जांच हो : चंपाई

Updated at : 11 Sep 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : बांदगोड़ा में आदिवासियों को उजाड़ कर बांग्लादेशी बसाये जा रहे, जांच हो : चंपाई

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआइ जांच और रांची के नगड़ी में रिम्स-टू के निर्माण के विरोध में भाजपाइयों ने गुरुवार को धालभूमगढ़ में रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

धालभूमगढ़.

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआइ जांच और रांची के नगड़ी में रिम्स-टू के निर्माण के विरोध में भाजपाइयों ने गुरुवार को धालभूमगढ़ में रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. वहीं, राज्यपाल के नाम बीडीओ बबली कुमारी को मांगपत्र सौंपा. प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुये.

इसके पूर्व नरसिंहगढ़ भाजपा कार्यालय से बाइक रैली निकाल कर कार्यकर्ता हाइवे चौक पहुंचे. वहां से झंडा बैनर लिये व नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार आदिवासी- मूलवासी पर अत्याचार कर रही है. झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है. अलग राज्य के उद्देश्य से सरकार भटक गयी है. यह सरकार ना किसानों की है, ना विद्यार्थियों की है. बेरोजगारों के हित में कोई काम नहीं कर रही है. जमशेदपुर के बांदगोड़ा (कपाली) में मूलवासी-आदिवासी को उजाड़ कर 300 एकड़ में बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए.

गांव-गांव में शराब दुकान खुलवा रही है सरकार

उन्होंने कहा कि झामुमो वर्षों से शराब बंदी का नारा लगा रहा था. आज हेमंत सोरेन की सरकार गांव-गांव में शराब दुकान खुलवा रही है. प्रदेश के युवा नशे से बर्बाद हो रहे हैं. सरकार आदिवासियों की जमीन लूटने में लगी है. प्रदेश की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को जमीन दान कर बसा रही है. पुराने जमाने के महाजन का दूसरा रूप बांग्लादेशी घुसपैठियों हैं. वे आदिवासियों को लूटने, सामाजिक व्यवस्था को नष्ट करने में लगे हैं.

किसानों की रैयती जमीन घेर कर सरकारी बना दी

क्या यही हमारा अबुआ राज है? नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण के लिये 227 एकड़ किसानों की रैयती जमीन को घेर कर सरकारी जमीन बना दी गयी है. किसी भी हाल में किसानों की जमीन को दखल करने नहीं देंगे. उन्होंने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ से जांच करने की मांग की. मौके पर घाटशिला की जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, मंडल अध्यक्ष अनूप दास, सूजन मान्ना, प्रदीप महतो, वासुदेव सिंह, विश्वनाथ बेहरा, पिंटू कुमार, नौशाद अहमद, सौमित्र साव, संजीत भालुक, दांदूराम बेसरा, काजल धल, हराधन राणा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola