East Singhbhum News : पूजा के पहले सड़कों की मरम्मत हो, मंईयां योजना में फर्जीवाड़ा पर कार्रवाई हो

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 03 Sep 2025 12:01 AM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

कांग्रेस ने एसडीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

घाटशिला. कांग्रेस के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष मानस दास के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को एसडीओ सुनील चंद्र से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. घाटशिला मुख्य सड़क और प्रमुख मार्गों की मरम्मत, दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, पंडालों के सामने के चापाकलों की मरम्मत, ओवरब्रिज और मुख्य सड़कों पर लाइट की व्यवस्था, मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े की सीआइडी जांच कर कार्रवाई, गंधनिया, काड़ाडूबा-बरडीह मोड़ से ग्राम जाने वाली मुख्य सड़क और काशिदा अंडर पास से पाइन कॉलोनी जाने वाली सड़क, पीएनबी मोड़ से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए मुक्तिधाम तक सड़क की मरम्मत, मंईयां सम्मान योजना में पोर्टल नहीं खुलने के कारण लगभग 60 प्रतिशत लाभुकों को सम्मान राशि

नहीं मिलने में अविलंब पोर्टल खोलवाने की व्यवस्था करने की मांग की.

मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव तापस चटर्जी ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत तत्काल होनी चाहिए. दुर्गा पूजा नजदीक है. यातायात और भीड़ बढ़ेगी. सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो आम जनता, पर्यटक व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. प्रखंड अध्यक्ष मानस दास ने कहा कि मंईयां योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है. बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाया गया है. स्थानीय बहनों को सम्मान राशि से वंचित रखा गया है. मांग है कि सीआइडी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो. मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, समीर मदीना, संजीवन सीट, नीलू दत्ता, शेखर नायक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola